फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jamkar Barse votes, Rajesh becomes president and Nitin becomes general secretary

Kanpur News: जमकर बरसे वोट, राजेश अध्यक्ष व नितिन महामंत्री बने

Fri, 07 Nov 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jamkar Barse votes, Rajesh becomes president and Nitin becomes general secretary
इटावा। कई दिनों दिन चली उठापटक के बाद जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) का वार्षिक चुनाव शुक्रवार सुबह शांति के बीच शुरू हुआ। मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। देर शाम तक 91 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में राजेश त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रबल प्रताप सिंह को 145 वोटों के अंतर से हरा दिया। राजेश के जीतते ही उनके समर्थक वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला व मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से जिला कचहरी परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट परिसर में बने डीबीए हॉल में मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। इसमें सुबह से अधिवक्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अंतिम समय तक अपने पक्ष में वोट के लिए अपने समर्थकों से अपील करते रहे। चुनाव में कुल 951 मतदाता थे। शाम चार बजे तक मतदाताओं ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर 91 फीसदी मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। शुक्रवार देर रात आए परिणाम में जिला बार एसोसिएशन के प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी को 352 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रबल प्रताप सिंह को 207 मत मिले। इस तरह राजेश त्रिपाठी ने 145 वोटों के अंतर से प्रबल को हरा दिया। इसी तरह महामंत्री में नितिन तिवारी 250 वोट लेकर विजयी रहे जबकि प्रभाकर त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पर जीत हासिल की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के जीतते ही साथी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए मतदान स्थल पर मजिस्ट्रेट, डिप्टी एसपी समेत कई थानों का फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed