फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jam

ककवन रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जीटी रोड तक लगा जाम

Fri, 24 Jul 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
jam
फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। गुरुवार की शाम ककवन रोड रेलवे क्रॉसिंग करीब 40 मिनट तक बंद रहने से जीटी रोड तक जाम लग गया। वाहन की लंबी कतार लग गई। बिल्हौर तहसील, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के आसपास फुटपाथ पर अतिक्रमण से आवागमन में समस्या रही। करीब 40 मिनट बाद मालगाड़ी गुजरने के बाद स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

सीएचसी बिल्हौर से आने-जाने वाली दो एंबुलेंस भी आबकारी निरीक्षक कार्यालय के सामने जाम में फंसी रही। जाम के कारण दूरदराज क्षेत्रों से तहसील आए काश्तकारों, अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों को भी खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस से ककवन रोड के आसपास अतिक्रमण कर सजी दुकानों को तत्काल हटाकर यातायात को बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि जल्द ही नगरपालिका बिल्हौर के साथ तहसील भवन के आसपास अतिक्रमण कर सजने वाली दुकानों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed