फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jam

सड़क के गड्ढे में पलटा ट्रक, दो घंटे लगा जाम

Sun, 14 Mar 2021 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
jam
पलटा पड़ा ट्रक। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। शनिवार को कंचौसी रोड पर चिरखिरी गांव के पास सड़क के गड्ढे में ट्रक पलट गया। करीब दो घंटे तक सड़क यातायात ठप रहा। इस बीच वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पलटा ट्रक हटने के बाद वाहन निकल सके।
विज्ञापन

झींझक कस्बे में ओवरब्रिज निर्माण के कारण ट्रक व अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर नो-एंट्री है। इस कारण रसूलाबाद जाने वाले ट्रक झींझक-कंचौसी रोड से लहरापुर होते रसूलाबाद जाते हैं। शनिवार को झींझक की तरफ से मौरंग लादकर ट्रक कंचौसी की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही चिरखिरी गांव के आगे मोड़ पर पहुंचा। तभी दोपहर 12 बजे सड़क के गड्ढे में फंस जाने से ट्रक पलट गया। हादसे के बाद चालक-क्लीनर मौके से भाग गए। इसके बाद दोनों दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद ट्रक हटने पर वाहन निकल सके। चिरखिरी गांव के सौरभ सिंह, प्रदीप, पालनगर के संजय, परजनी के योगेंद्र आदि ने बताया कि ओवरलोड ट्रक निकलने से सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। अक्सर ट्रक फंसने व पलटने से जाम लगता है और आवागमन में परेशानी होती है। प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि ट्रक हटने के बाद जाम खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed