फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jalsa seerat e sahaba in kanpur

मर्द के होते हुए औरतों का नौकरी करना गलत

Tue, 04 Apr 2017 12:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
jalsa seerat e sahaba in kanpur
इस्लाम में कमाने की जिम्मेदारी मर्द पर
तीन तलाक पर छिड़ी बहस का असर कानपुर शहर के परेड स्थित रजबी ग्राउंड में चल रहे अंजुमन फरोग-ए-सुन्नत के जलसा ‘सीरत-ए-सहाबा’ में महिलाओं के सत्र में भी देखने को मिला। जलसे में सूरत (गुजरात) से आए मौलाना सलाहुद्दीन सैफी ने महिलाओं से कहा कि किसी के बहकावे में न आएं। शरीअत के मुताबिक जिंदगी गुजारेंगी तो कभी तलाक की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन

 

जलसे में बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद रहीं। मौलाना ने कहा कि इस्लाम में कमाने की जिम्मेदारी मर्द पर है। घर में मर्द के होने पर औरतों का नौकरी कराना गलत है। आजादी के नाम पर औरतों से नौकरी कराना उनसे दोहरी गुलामी कराने के बराबर है। वह दिन भर नौकरी करने के बाद घर में खाना बनाती हैं। बच्चों, पति और परिवार की देखभाल भी करती है। उन्होंने कहा बच्चों की परवरिश मां ही बेहतर कर सकती है। ऐसे में उसका नौकरी करना गलत है। उन्होंने कहा कि शादी के पहले लड़कियां अपनी मां से घरेलू गृहस्थी चलाने के तरीके सीखें।

विज्ञापन


सुंदरता चाहे जितनी हो लेकिन घर चलाने का तरीका नहीं मालूम तो परिवार नहीं चलेगा। जलसे का संचालन कारी आसिफ ने किया। मुफ्ती इकबाल कासमी, हाजी शोएब बेग मौजूद रहे। रात के जलसे को मौलाना मुफ्ती हुजैफा ने खिताब किया। रजबी ग्राउंड पर चल रहे अंजुमन फरोग-ए-सुन्नत के जलसे में बोले सूरत से आए मौलाना - मौलाना सलाहुद्दीन सैफी ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed