फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: young man who went for picnic with friends at Salaghat drowned in Betwa river, died

Jalaun: सलाघाट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक बेतवा नदी में डूबा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 25 Mar 2024 08:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2024 08:42 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: young man who went for picnic with friends at Salaghat drowned in Betwa river, died
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में दोस्तों के साथ बेतवा नदी के सलाघाट पर पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूब गया। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। युवक को डूबता देख उसके साथ गए दोस्त मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई नई बस्ती रोड निवासी राजा भैया का 20 वर्षीय पुत्र अश्वनी वर्मा सोमवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक से बाजार घूमने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद वह कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पहुंच गया। जहां नहाते समय वह नदी में डूब गया जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उसको पानी में डूबता देख साथ गए दोस्त मौके से भाग गए। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे नदी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed