फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Young man fell down while driving tractor, cut by rotavator, death

Jalaun: ट्रैक्टर चलाते समय नीचे गिरा युवक रोटावेटर से कटा, दर्दनाक मौत

Mon, 18 Nov 2024 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Nov 2024 07:30 PM IST
सार

Jalaun News: रोटावेटर की चपेट में आकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Young man fell down while driving tractor, cut by rotavator, death
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर चलाते समय संतुलन बिगड़ने पर युवक नीचे आकर गिर पड़ा, इससे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त साथ में मौजूद दोस्त ट्रैक्टर बंद न कर घटनास्थल से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दोगढ़ी निवासी संतोष वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र तिलक वर्मा गांव के ही गोविंद सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार को वह अपने दोस्त मोहित दोहरे के साथ चाकी रोड के पास रोटावेटर से जोताई करने गया था। आधे खेत की जुताई करने के बाद मोहित ने तिलक से ट्रैक्टर चलाना सिखाने के लिए कहा। इस पर तिलक ने मोहित को ट्रैक्टर दे दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान तिलक वर्मा का पैर अचानक फिसल गया। इससे वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। दोनों पैर रोटावेटर के नीचे चले गए। हादसा होते देख मोहित चलता ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। इससे तिलक लगभग दस मीटर तक घिसट गया। खेतों में काम कर रहें किसानों ने दौड़कर ट्रैक्टर बंद किया और तिलक को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर मां केतकी भाई राकेश का रो- रो कर बुरा हाल हैं। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन के अंदर रोटावेटर से तीसरी मौत
उरई। रोटावेटर की चपेट में आने से यह कोई पहली मौत नहीं है। इससे पहले भी दो लोग इसकी चपेट में आने से जान गवां चुके हैं। आठ दिन के अंदर रोटावेटर की चपेट में आने से तीन की मौत हो चुकी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के लुहरगांव निवासी रामबली की 10 नवंबर को रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं, रामपुरा थाना क्षेत्र के निनावली गांव निवासी रमेश चंद्र उर्फ पप्पू राठौर बुधवार को खेत पर जोताई करवा रहे थे, तभी रोटावेटर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। आठ दिन के अंदर यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed