फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: When Bhabhi did not leave the house, brother-in-law killed her with an axe

Jalaun: घर से नहीं गई भाभी तो देवर ने कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
सार

Jalaun News: देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मामला फतेहपुरा टीकर का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
Jalaun: When Bhabhi did not leave the house, brother-in-law killed her with an axe
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत से चारा काटकर घर लौट रही महिला को उसके देवर ने घर से न जाने की बात पर कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने अपना घर बेच दिया था। इस पर आरोपी देवर महिला से घर से निकलने की बात कह रहा था। महिला जब घर से नहीं निकली तो उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुरा टीकर गांव निवासी संतोष मजदूर है। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस पर वह करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के देवनपुरवा गांव निवासी रामश्री (45) से शादी कर उसे घर लाया था। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। संतोष को भी रामश्री से एक पुत्र हुआ, लेकिन पिछले छह माह से संतोष का पत्नी रामश्री से विवाद चल रहा था। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को अपना घर भी बेच दिया। इस पर मजदूरी करने वाला देवर शिवकुमार रामश्री से घर खाली करने की बात कह रहा था।
विज्ञापन


महिला घर छोड़ने को राजी नहीं थी। वह कई बार शिवकुमार की शिकायत पुलिस से भी कर चुकी थी। इससे शिवकुमार नाराज था। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब रामश्री खेत से चारा लेकर लौट रही थी, तभी उमरी माइनर के पास पहले से घात लगाए बैठे शिवकुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। एसपी भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। एएसपी प्रदीप वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की थी आईजीआरएस पर शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
लोगों की माने तो संतोष का पत्नी से विवाद होने पर वह गुप्त रूप से अपने छोटे भाई शिवकुमार के कहने पर गांव के ही एक व्यक्ति को मकान बेचकर चला गया था। इस बात की जानकारी रामश्री को हो गई थी। जब शिवकुमार ने महिला से तीन बच्चों को ले जाने व घर छोड़ने की बात कही तो महिला ने इसका विरोध किया। पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कई बार आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने से देवर का दुस्साहस बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed