फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun We Will Support Those Who Declare Cow as Mother of Nation Shankaracharya Avimukteshwaranand

UP: जालौन पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; चुनाव को लेकर श्रद्धालुओं से हाथ उठवाकर दिलाया यह बड़ा संकल्प

Sat, 30 May 2026 03:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 30 May 2026 03:59 PM IST
सार

Jalaun News: नगर के मुखिया गार्डन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने दो टूक कहा कि सनातन धर्म में गोमाता का स्थान सर्वोपरि है।

विज्ञापन
Jalaun We Will Support Those Who Declare Cow as  Mother of  Nation Shankaracharya Avimukteshwaranand
एट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुखिया गार्डन में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने दो टूक कहा कि सनातन धर्म में गोमाता का स्थान सर्वोपरि है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को सीधे तौर पर संकल्प दिलाया कि जो भी राजनीतिक दल या पक्ष गोमाता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की दिशा में ठोस कार्य करेगा, सनातन समाज आगामी चुनाव में खुलकर उसी का समर्थन करेगा।

विज्ञापन

स्वागत में जुटे श्रद्धालु

एट नगर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आगमन पर सनातन धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुखिया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही शंकराचार्य का आगमन हुआ, पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं मातृशक्ति और महिला श्रद्धालुओं ने बकायदा थाल सजाकर पारंपरिक रूप से उनकी आरती उतारी और वंदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन





हाथ उठवाकर दिलाया चुनाव का संकल्प
शंकराचार्य ने अपने करीब 10 मिनट के संक्षिप्त लेकिन बेहद धारदार संबोधन में देश की मौजूदा स्थिति और धार्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोमाता के सम्मान, संवर्धन और संरक्षण के लिए पूरे हिंदू समाज को अब जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा।

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पंडाल में उपस्थित सभी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं से दोनों हाथ उठवाकर यह कड़ा संकल्प दिलाया कि वे अपनी राजनीतिक निष्ठा से ऊपर उठकर केवल उसी शक्ति को वोट देंगे जो गोमाता के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने भक्तों को आशीर्वचन देते हुए देश में सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण का भी मजबूत संदेश दिया।

चौबंद रही पुलिस सुरक्षा, ये रहे मौजूद
शंकराचार्य के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कार्यक्रम के दौरान मुखिया गार्डन और आसपास के रास्तों पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही, ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर दीक्षित, सत्येंद्र पस्तोर, सिंटू महाराज, सुशील पाठक, राघवेंद्र यादव, सहित क्षेत्र के नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed