फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Video of Showering Money on Dancers Goes Viral; Head Constable Suspended

Jalaun: नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल, मुख्य आरक्षी निलंबित, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 23 May 2026 07:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 23 May 2026 07:58 PM IST
सार

नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्य आरक्षी चुर्खी थाने में तैनात था। निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया था।

विज्ञापन
Jalaun: Video of Showering Money on Dancers Goes Viral; Head Constable Suspended
नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुर्खी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को नर्तकियों पर पैसे उड़ाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मामला 12 मई का बताया जा रहा है। सूचना के अनुसार कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने नर्तकियों का नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान मुख्य आरक्षी अशोक कुमार का नर्तकियों पर पैसे उड़ाने का वीडियो किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने लिया और जांच के आदेश दिए। मामले की जांच सीओ कालपी अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई, इसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed