{"_id":"6423cd7ff0348fdf7c03636c","slug":"jalaun-two-shot-in-police-encounter-five-miscreants-arrested-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार, कार सहित डेढ़ लाख रुपए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पुलिस मुठभेड़ में दो को लगी गोली, पांच बदमाश गिरफ्तार, कार सहित डेढ़ लाख रुपए बरामद
Wed, 29 Mar 2023 11:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग में घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में एसओजी सर्विलांस व कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब कार सवार बदमाशों को बुधवार की सुबह रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
इनके पास से पुलिस को एक कार के साथ लगभग डेढ़ लाख रुपए बरामद हुए हैं। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने कर्नाटक के जिला कारवार थाना मुंडेश्वर कॉलोनी निवासी आरिफ व कर्नाटक के कारवार थाना सिरसी के मोहल्ला हितलगदडे निवासी मोहम्मद गौस को पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उसके साथी कर्नाटक के जिला उत्तर कन्नड़ के ग्राम मंडी थाना मंडी निवासी अनीस शेख, आसिफ शेख व अर्सलान और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन