{"_id":"661aaef6c00118fcc30f1504","slug":"jalaun-tuition-teacher-misdeed-with-student-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: ट्यूशन पढ़ाने वाले ने छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: ट्यूशन पढ़ाने वाले ने छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Apr 2024 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:45 PM IST
सार
Jalaun News: ट्यूशन शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। यही नहीं छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अच्छे नंबरों से पास करवाने के नाम पर एक ट्यूशन शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह वाहन चलाते हैं और उनकी पत्नी प्राइवेट शिक्षिका हैं। बेटी दसवीं में पढ़ती है।
उसे ट्यूशन पढ़ाने के लिए मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी शिक्षक दीपेश कुशवाहा तीन वर्षो से घर आ रहा था। एक अप्रैल को छात्रा घर पर अकेली थी। इस दौरान दीपेश अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और दोनों साथियों को घर के बाहर आने-जाने वालों पर निगाह रखने के लिए खड़ा कर दिया। इसके बाद दीपेश ने धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
बेटी के कई दिनों तक गुमसुम रहने पर मां जब उससे पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया है और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। किशोरी के माता पिता शनिवार को उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षक ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।