फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun tops in better implementation of district schemes, Commissioner congratulates DM for excellent work

UP: जिले की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में जालौन अव्वल, कमिश्नर ने DM को उत्कृष्ठ कार्य करने पर दी बधाई

Thu, 11 Jul 2024 08:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 08:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में जालौन प्रथम, दूसरा महाराजगंज और तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर आया है। जिले की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने में कमिश्नर ने जिलाधिकारी जालौन को बधाई दी।

विज्ञापन
Jalaun tops in better implementation of district schemes, Commissioner congratulates DM for excellent work
राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी जालौन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। रैंकिंग में माह जून की समीक्षा में जिले को विकास एवं राजस्व के विभिन्न विभागों की परियोजनाओं/योजनाओं के समस्त कार्यो के मूल्यांकन के वाद प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


जिले के मूल्यांकन में मुख्य रूप से राजस्व, विकास, खाद्य रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास, आबकारी, स्टाम्प, चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन, शिक्षा आदि विभाग शामिल हैं। इन्हीं की योजनाओं को आधार बनाया गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर महाराजगंज, तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर, चौथे स्थान पर हरदोई तथा पांचवे स्थान पर लखीमपुर खीरी है।
विज्ञापन


झांसी मंडल का जिला ललितपुर 17वें स्थान व झांसी 8वें स्थान पर है। यहां यह उल्लेखनीय है कि इस वर्ष माह फरवरी की रैंकिंग में भी जनपद जालौन का प्रथम स्थान था। एडीएम संजय कुमार ने बताया कि 24 मार्च को 24 अप्रैल व 24 मई को लोकसभा चुनाव के चलते रैंकिंग जारी नहीं हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विभाग की परियोजनाओं /कार्यो के सघन अनुश्रवण के कारण को समस्त मानकों में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने जिलाधिकारी को फोन कर दी बधाई
झांसी कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने जालौन जिले के प्रथम आने पर जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित सभी आलाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत का नतीजा है कि जिले को प्रथम स्थान आ पाया। इसी तरह कार्यों की प्रगति पर ध्यान देकर गलतियों पर ध्यान केंद्रित करते रहे और शासन की मंशा अनुरूप कार्य करते रहें, जिससे जिला हमेशा अव्वल बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed