फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: There will be a magisterial inquiry into the case of death in custody

Jalaun: हिरासत में मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, थाना और एसओजी प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 14 Jul 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: There will be a magisterial inquiry into the case of death in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उरई के डकोर थाने में पुलिस हिरासत में हुई युवक की मौत के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी एसपी असीम चौधरी ने डकोर थाना इंचार्ज व एसओजी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पूरी कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मची है।

विज्ञापन


डकोर थाना पुलिस की हिरासत में शनिवार सुबह हत्या के मामले में वांछित इंदिरा नगर निवासी राजकुमार की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की बहन व पत्नी ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टार्चर और मारपीट का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने इस घटना को प्रमुखता के साथ 13 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था। इस मामले में रविवार को डकोर थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह व एसओजी प्रभारी सतेंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ ही डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीएम विशाल यादव की अगुवाई में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि मृतक के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चोटों के निशान दर्शाए गए पर मौत की वजह हृदय गति रुकने से होना बताया गया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर राजनीति भी गर्मा गयी है। सपा-कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed