फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Technician posted in medical college committed suicide by hanging himself

Jalaun: मेडिकल कॉलेज में तैनात टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, पति का शव लटका देख चीख पड़ी पत्नी

Wed, 19 Feb 2025 07:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में तैनात टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Technician posted in medical college committed suicide by hanging himself
दीपक सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब पत्नी कमरे में पहुंची तो फंदे पर पति का शव लटका देख चीख पड़ी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी दीपक सिंह (35) दो वर्ष से उरई के राजकीय कॉलेज में संविदा पर एक्सरे टेक्नीशियन पद पर तैनात था। मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद कमरे में चला गया।

विज्ञापन


पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में चली गई। तभी उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापिका है। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उसके एक पुत्र है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि खुदकुशी का कारण पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed