फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: team of Health Department had to struggle in taking samples of children suffering from measles

Jalaun: स्वास्थ्य विभाग की टीम देखकर बच्चों को छिपाया, खसरा पीड़ित बच्चों के सैंपल लेने में करनी पड़ी मशक्कत

Thu, 03 Nov 2022 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Nov 2022 10:57 PM IST
सार

उरई में खसरा पीड़ित बच्चे मिलने के बाद जांच करने पहुंची टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने खसरा पीड़ित बच्चों के बारे में जानकारी मांगी लेकिन, माता-पिता आनाकानी करने लगे। टीम ने लोगों को समझाया कि यह संक्रामक बीमारी है। एक दूसरे को फैलती है। यदि किसी में बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो इसकी जांच कराकर इलाज कराए। टीम ने 43 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी।

विज्ञापन
Jalaun: team of Health Department had to struggle in taking samples of children suffering from measles
लोगों को समझाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में उरई के मोहल्ला उमरारखेरा की मलिन बस्ती में पांच खसरा पीड़ित बच्चे मिलने के बाद जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। टीम को देखकर लोगों ने बच्चों को छिपा लिया। परिजनों को समझा कर जांच की गई। उमरारखेरा पीएचसी की चिकित्साधिकारी डॉ. अभिलाष की अगुवाई में टीम बस्ती में जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


टीम में शहरी स्वास्थ्य कोआर्डिनेटर संजीव चंदेरिया, डब्लूएचओ के मॉनीटर सौरभ मिश्रा व एलटी विनय द्विवेदी थे। टीम ने खसरा पीड़ित बच्चों के बारे में जानकारी मांगी लेकिन, माता-पिता आनाकानी करने लगे। टीम के समझाने पर शिफा (2) पुत्री सनी, जैसवन (3) पुत्र भंवर सिंह, आराधना (3) रंजेश, सना (1) पुत्री राजेश, श्रुति (8) पुत्री करण के ब्लड सैंपल लिए जा सके। टीम ने लोगों को समझाया कि यह संक्रामक बीमारी है। एक दूसरे को फैलती है। यदि किसी में बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो इसकी जांच कराकर इलाज कराए। टीम ने 43 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी।
विज्ञापन

उमरारखेरा बस्ती में करीब 400 घुमंतू लोग रहते हैं। बच्चों में खसरा के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। विभाग की टीम टीकाकरण के साथ जांच भी कर रही है। बस्ती में बच्चों की जांच करने में टीम को खासी मशक्कत हुई। मामले में हर हफ्ते टीम निगरानी करेगी।- डॉ. वीरेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सीएमओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed