फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Suicide: Farmer hanged himself, died

Jalaun Suicide: अज्ञात कारणों से किसान ने लगाई फांसी, मौत से मचा कोहराम

Mon, 09 Jan 2023 01:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 01:23 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Jalaun Suicide: Farmer hanged himself, died
किसान शिवराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणों से सोमवार सुबह 6 बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डकोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी किसान शिवराम (60) पुत्र गंगाराम ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह शिवराम को घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद उसके फांसी पर झूलने की सूचना मिली। मृतक का एक बेटा कौशल व एक पुत्री राधा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed