फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: SP workers protest against inflation and utility issues

Jalaun: महंगाई, बिजली-पानी की समस्या को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Jun 2026 01:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 08 Jun 2026 01:17 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: SP workers protest against inflation and utility issues
सपाइयों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में जनपद जालौन की विभिन्न तहसीलों, ब्लॉकों और गांवों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सोमवार को महंगाई, बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता उरई स्थित पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे और वहां से कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, अनियमित बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट के विरोध में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि बिजली और पानी की समस्याओं से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। बाद में सपा नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed