फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Seven inter-state smugglers arrested with 56 kg of ganja

जालौन: 56 किलो गांजा संग सात अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 17 लाख का गांजा, एक लाख रुपये, 13 मोबाइल बरामद

Tue, 03 May 2022 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 May 2022 08:23 PM IST
सार

जालौन जिले में झांसी-कानपुर हाईवे से सात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह दूसरे प्रांतों से गांजा लाकर बुंदेलखंड में बेचते हैं।

विज्ञापन
Jalaun: Seven inter-state smugglers arrested with 56 kg of ganja
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के उरई में एसओजी, सर्विलांस और आटा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की देर रात कस्बे के झांसी-कानपुर हाईवे से सात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में 17 लाख रुपये कीमत का 56 किलो, 300 ग्राम गांजा व एक लाख रुपये नकद और 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि हाईवे स्थित इंटर कॉलेज के पास से अमरौख थाना पूंछ हाल निवासी बैदीपुरा थाना चिरगांव जनपद झांसी निवासी बुद्ध सिंह पाल, मोहल्ला भरत जी मंदिर थाना चिरगांव झांसी निवासी रामकुमार उर्फ नागराज, तालपुरा कस्बा थाना जनपद ललितपुर निवासी राहुल यादव, मोहल्ला स्टेशन कस्बा व थाना हरपालपुर जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी दीपू उर्फ दीपक राय, रानीपुरा थाना हरपालपुर छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी नरेश परिहार, देवथा थाना अलीपुरा जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी रानू परिहार निवासी, नई बस्ती चंडी मंदिर के पीछे कस्बा ललितपुर निवासी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि वह दूसरे प्रांतों से गांजा लाकर बुंदेलखंड में बेचते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी नरेंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed