फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Post-mortem of the student again

जालौन: शव रखकर लगाया जाम, छात्र का दोबारा हुआ पोस्टमार्टम, एक खंडहर में लटका मिला था शव

Sat, 18 Dec 2021 11:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Dec 2021 11:56 PM IST
सार

छात्र शिवम के परिजनों का आरोप है कि महिला के यहां कई लोगों का आना जाना था। एक सप्ताह पहले शिवम ने महिला से विरोध जताया था। इससे शिवम की पड़ोसी महिला व उसके पति से कहासुनी हो गई थी। महिला ने शिवम को धमकी दी थी। घटना वाले दिन भी महिला ने शिवम को अपने घर बात करने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
Jalaun: Post-mortem of the student again
उरई चुर्खी मार्ग पर जाम लगाए परिजन ग्रामीण व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में छात्र का शव पड़ोसी महिला के घर के खंडहरनुमा हिस्से में फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों के साथ उरई-चुर्खी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


परिजन छात्र का दोबारा पोस्टमार्टम कराने और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसडीएम, सीओ और तहसीलदार के दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने के भरोसा दिया। तब करीब पांच घंटे बाद जाम खुल सका। छात्र का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन


चुर्खी थानाक्षेत्र के औंता गांव निवासी शिवपाल सिंह का बंटा शिवम उर्फ लकी (20) शहर के मोहल्ला बघौरा चुर्खी बाईपास में अपनी बहन व बहनोई के यहां रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार रात शिवम का शव पड़ोस में किराए से रहने वाली एक महिला के मकान के क्षतिग्रस्त पड़े हिस्से में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को जानकारी दी थी। शुक्रवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजनों ने अंतिम संस्कार न करके शनिवार सुबह औंता गांव के बाहर उरई-चुर्खी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबजी शुरू कर दी। सूचना पर सीओ विजय आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने व आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े रहे।

दोपहर दो बजे एसडीएम व तहसीलदार ने पहुंचकर लोगों को दोबारा पोस्टमार्टम कराने व रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब जाकर लोगों को गुस्सा थमा। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक उरई-चुर्खी मार्ग पर एंबुलेंस, दो व चार पहिया वाहनों समेत तमाम बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों के सड़क से हटने के बाद जाम खुला और यातायात व्यवस्था बहाल हो गई। 

मृतक के परिजनों की तहरीर पर महिला व उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। - विजय आनंद, सीओ सिटी 

महिला के घर आने जाने वालों का छात्र ने किया था विरोध
छात्र शिवम के परिजनों का आरोप है कि महिला के यहां कई लोगों का आना जाना था। एक सप्ताह पहले शिवम ने महिला से विरोध जताया था। इससे शिवम की पड़ोसी महिला व उसके पति से कहासुनी हो गई थी। महिला ने शिवम को धमकी दी थी। घटना वाले दिन भी महिला ने शिवम को अपने घर बात करने के लिए बुलाया था। उसका शव महिला के घर के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंदे पर लटका मिला था।

जनप्रतिनिधि ने बंधाया ढांढस 
उरई चुर्खी मार्ग पर औंता गांव में छात्र का शव रखकर जाम लगाने की सूचना पर दोपहर में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला,  सपा के पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा व भाजपा नेता छोटे सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर दुखी परिजनों को सांत्वना देकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पोस्टमार्टम में आई थी हैंगिंग की रिपोर्ट
परिजनों का कहना था कि शुक्रवार को शिवम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया था। जबकि, उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे। इनका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई जिक्र भी नहीं किया गया था। जब छात्र के परिजन कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की थी। इससे परिजनों में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed