{"_id":"5a1d16b64f1c1b68678be893","slug":"jalaun-police-release-a-herd-of-donkeys-from-district-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: धन्य हो जेलर साहब!, 'मुजरिम खच्चर' आखिर जिला कारागार से हुए रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: धन्य हो जेलर साहब!, 'मुजरिम खच्चर' आखिर जिला कारागार से हुए रिहा
Tue, 28 Nov 2017 11:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेल से निकलते खच्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धन्य हो जेलर साहब! आखिर जेल में बंद खच्चरों को रिहा तो किया। चार दिन पहले ही जेलर ने इन खच्चरों को पकड़कर जेल में डाला था। छोड़ा तब जब खच्चर मालिक ने भाजपा नेताओं से मदद की गुहार लगाई।
2 of 5
पुलिस ने जिला जेल से खच्चरों का झुंड किया रिहा
सोमवार दोपहर जेल पुलिस ने मालिक को चेतावनी देकर खच्चरों को जेल से बाहर निकाला। खच्चरों का जुर्म इतना ही था कि इन्होंने जेल परिसर में पेड़-पौधों को चट कर डाला था। जेल अधीक्षक का कहना है कि इन खच्चरों ने पेड़ पौधे नष्ट कर दिए थे।
3 of 5
पौधे नष्ट करने के आरोप में जेल पहुंचे थे खच्चर
यूपी के उरई जिले के गणेशगंज निवासी कमलेश के आठ खच्चर बीते चार दिन से लापता थे। कमलेश के मुताबिक सोमवार सुबह पता लगा कि उसके खच्चर जिला कारागार उरई में बंद हैं। उसे यह भी बताया गया कि खच्चर ने जेल परिसर के भीतर और आसपास लगे कुछ कीमती पौधों को नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उरई जेल के हेड कॉन्सटेबल आरके मिश्रा
इस वजह से जेल अधिकारियों के आदेश पर जेलकर्मियों ने उन्हें अंदर बंद कर दिया। इस पर वह भाजपा नेता से मदद मांगने पहुंचा। भाजपा नेता ने जेल प्रशासन से बात की। इसके बाद ही उसके खच्चर जेल से छूट गए।
विज्ञापन
5 of 5
चार दिन से बंद थे, चेतावनी के बाद छोड़े गए
जेल अधीक्षक सीताराम ने बताया कि खच्चरों की वजह से पेड़-पौधे नष्ट हुए। इससे पहले भी नुकसान पहुंचाने पर खच्चर मालिकों को चेताया जा चुका था। इस बार खच्चर मालिक कमलेश को फिर चेतावनी दी गई है कि अगर अबकी बार खच्चरों ने पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया तो उसके ही खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।