फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Police Raid on Restaurant; Obscene Material Recovered

Jalaun: रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, अश्लील सामग्री बरामद; तीन युवतियों समेत सात को पकड़ा

Tue, 14 Apr 2026 09:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 14 Apr 2026 09:16 PM IST
सार

जालौन जिले में रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापा मारकर तीन युवतियों समेत सात को पकड़ा है। संचालक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Jalaun: Police Raid on Restaurant; Obscene Material Recovered
युवतियों को पकड़कर कोतवाली ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चुर्खी रोड स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट में छापा मारा। पुलिस ने तीन युवतियों समेत सात लोगों को पकड़ लिया। मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद की गई है। रेस्टोरेंट संचालक समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। देर शाम तीनों युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई शहर के मोहल्ला बघौरा स्थित चुर्खी बाईपास पर संचालित 2.0 कैफे एंड फैमिली रेस्टोरेंट में की गई। सूचना मिली थी कि यहां हुक्का बार चलाने के साथ युवकों को अश्लील सामग्री दिखाई जा रही है। जेल चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कैफे संचालक पटेल नगर निवासी आरिफ मंसूरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा 18, 20 व 21 वर्षीय तीन युवतियों को भी पकड़ा गया। इनमें दो पटेल नगर और एक झांसी की रहने वाली बताई जा रही हैं जो अपने रिश्तेदारी में आई थीं।

विज्ञापन

Jalaun: Police Raid on Restaurant; Obscene Material Recovered
युवतियों को पकड़कर कोतवाली ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी निवासी नीतेश कुमार और चुर्खी बाईपास बघौरा निवासी सचिन दोहरे को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार कैफे संचालक आरिफ मंसूरी, नीतेश कुमार और सचिन दोहरे के खिलाफ अश्लील सामग्री दिखाने, युवाओं को गिरोह बनाकर नशेबाजी के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, तीनों युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

अभियान चलेगा जारी
सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के अन्य कैफे और रेस्टोरेंट पर भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा, ताकि अनैतिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थीं युवतियां
चुर्खी रोड स्थित रेस्टोरेंट में पुलिस छापे के दौरान पकड़ी गई तीन युवतियों के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि युवतियां घर से कोचिंग व अपनी सहेलियों से मिलने जाने की बात कहकर कहकर निकली थीं लेकिन वे रेस्टोरेंट में मिलीं। पुलिस ने तुरंत परिजनों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों युवतियों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed