फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Police encounter with accused in cow slaughter case two  criminals arrested after being shot in leg

Jalaun: गोकशी कांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो शातिर पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, ये सामान बरामद

Wed, 14 Jan 2026 09:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Jan 2026 09:33 AM IST
सार

Jalaun News: पुलिस ने कुदरा बुजुर्ग गोकशी कांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। खोवा-रवा मार्ग पर हुई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और गोकशी के औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Jalaun Police encounter with accused in cow slaughter case two  criminals arrested after being shot in leg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुदरा बुजुर्ग में हुई गोकशी की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसओजी और सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली कोंच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों शातिर अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम खोवा-रवा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया।  इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

शातिर किस्म के अपराधी हैं दोनों अभियुक्त
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो असलहे, भारी मात्रा में कारतूस, नगदी, घटना में प्रयुक्त बाइक, चाकू व चापड़ बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहल्ला आराजी लेन निवासी कल्ला उर्फ जावेद, असगर उर्फ अग्गस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूर्व में भी गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed