फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Ordnance factory worker riding a bike dies after being hit by a car

Jalaun: कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 10 Aug 2024 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Ordnance factory worker riding a bike dies after being hit by a car
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन में बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे ऑर्डिनेंस कर्मी को कार ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली उरई क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अंशु विश्वकर्मा (28) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर में कार्यरत थे।
विज्ञापन


पिछले दिनों वह छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार को वह बड़ी बहन वंदना (32) पत्नी देवराज निवासी नकसिया जनपद कानपुर देहात को बाइक से लेकर अपने पैतृक गांव जीतामऊ जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जब बाइक औरैया मार्ग पर मड़ोरी के पास पहुंची तो तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी बहन वंदना गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

देर शाम बहन ने भी दम तोड़ दिया। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, एसडीएम अतुल कुमार व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटेल अस्पताल पहुंचे और हादसे को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद सवार कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed