{"_id":"6368b75660f1183fe15c7392","slug":"jalaun-murder-of-younger-brother-by-hitting-a-brick-in-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: सिर में ईंट मारकर छोटे भाई की हत्या, निर्माणाधीन दीवार में पानी डालने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: सिर में ईंट मारकर छोटे भाई की हत्या, निर्माणाधीन दीवार में पानी डालने को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 07 Nov 2022 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:19 PM IST
सार
यूपी के जालौन में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। निर्माणाधीन दीवार पर पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छोटे भाई की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के उरई में निर्माणाधीन दीवार पर पानी लगाने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में आपस में मारपीट होने लगी। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एएसपी व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेरा निवासी दौलत (35) सोमवार सुबह घर की निर्माणाधीन इमारत पर पानी की तराई कर रहा था। इसी को लेकर उसका अपने बड़े भाई तुलसीदास से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। तभी तुलसीदास ने वहां रखी ईंट दौलत के सिर में मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे एएसपी असीम चौधरी, सीओ गिरजा शंकर, शहर कोतवाल शिव कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए और पड़ोसियों से घटना के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दौलत ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। दो भाइयों में छोटा था। उसके 2 पुत्र व एक पुत्री है। मौत से पत्नी संतोषी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी भाई को पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।