फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: misdeed with teenager in the field, police arrested the accused and sent him to jail

Jalaun: युवक ने किशोरी से खेत में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Thu, 20 Mar 2025 05:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

Jalaun News: खेत में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Jalaun: misdeed with teenager in the field, police arrested the accused and sent him to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्यारहवीं की छात्रा से युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा अपनी मानसिक बीमार मां के साथ खेत में पिता को खाना देने जा रही थी। बुधवार को एक गांव निवासी छात्रा अपनी मानसिक अस्वस्थ मां के साथ पिता को खेत पर खाना देने जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक पीछे आया और मौका देखकर छात्रा को पकड़कर दूसरे खेत में ले गया। इसकी भनक तक मां को नहीं लगी। इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, मां अकेली खेत पर पहुंची तो पिता ने बेटी के बारे में पूछा। जिस पर मां ने कहा कि वह पीछे आ रही है।
विज्ञापन


उधर, खेत के पास से निकल रहे गांव के ही एक लड़के ने जब छात्रा की चीख सुनी तो वहां पहुंचा। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। जानकारी पर पिता ने आटा पुलिस को बुधवार रात में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed