{"_id":"67440f4a721f3c82270c35fc","slug":"jalaun-girl-crushed-to-death-while-getting-down-from-school-bus-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: स्कूली बस से उतर रही बच्ची की कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: स्कूली बस से उतर रही बच्ची की कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 25 Nov 2024 11:24 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:24 AM IST
सार
Jalaun News: स्कूली बस से उतर रही बच्ची की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सेक्रेड हार्ट स्कूल का है।
विज्ञापन
बच्ची की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली बस से उतर रही बच्ची के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल प्रबंधन में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एट थाना क्षेत्र के बर्ध गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी अपने दो बच्चों राधिका (08) व हर्ष (6) के साथ शहर के पाठकपुर में किराए के मकान में रहकर बच्चों को शहर की कोक रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ा रही हैं। जबकि कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों बच्चे बस से स्कूल के लिए निकले थे, स्कूल पहुंचने पर उतरते समय राधिका नीचे गिर गई, तभी बस चालक ने लापरवाही से उसके ऊपर पहिया चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्कूल में खलबली मच गई। सूचना पर परिजन व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।