{"_id":"6457ddff2d0c26f32e06aef5","slug":"jalaun-former-pradhan-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-house-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पूर्व प्रधान ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पूर्व प्रधान ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Mon, 08 May 2023 12:17 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 May 2023 12:17 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में पूर्व प्रधान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान धीरेंद्र वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में कुसमरा गांव के पूर्व प्रधान ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी पूर्व प्रधान धीरेंद्र कुमार वर्मा (35) पुत्र श्यामसुंदर पिछली पंचवर्षीय योजना में गांव के प्रधान थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्य खाना खा पीकर अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। रात करीब साढ़े 10 बजे पूर्व प्रधान ने कमरे की छत पर पंखे के हुक में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब 12 बजे जब पत्नी रूबी उर्फ संध्या की नींद खुली तो पति को फांसी पर लटकते देखकर उसकी चीख निकल गई। घर के सदस्य कमरे में आए।
विज्ञापन
कमरे में सोई बेटियां शिवांशी (6) व दिव्यांशी (3) भी जाग गई। घर में चीख पुकार सुनकर वह भी रोने लगी। घर में मचे कोहराम को सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। मृतक के भाई मनोज कुमार ने फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी। पत्नी ने बताया कि रात में वह खाना खाकर सोने चले गए थे। उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। पूर्व प्रधान की आत्महत्या के बाद पत्नी व बेटियां बेहाल हैं।
विज्ञापन