फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Firing on two brothers riding a scooter 500 meters away from the police station both brothers injured

Jalaun: थाने से 500 मीटर दूर स्कूटी सवार दो भाइयों पर फायरिंग, दोनों भाई घायल…आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास

Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Nov 2025 01:05 PM IST
सार

Jalaun News: रामपुरा थाना क्षेत्र में थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर दो बाइकों से आए चार युवकों ने स्कूटी सवार दो भाइयों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे उनके पैरों में छर्रे लगे और दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के घर का घेराव किया।

विज्ञापन
Jalaun Firing on two brothers riding a scooter 500 meters away from the police station both brothers injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में रामपुरा थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्कूटी सवार दो भाइयों को दो बाइकों से आए चार युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पैर में छर्रे लगने से स्कूटी सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।  रामपुरा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी आशुतोष उर्फ छोटू (20) शनिवार की सुबह अपने बड़े भाई विनय (25) के साथ स्कूटी से डीजल खरीदने गया था।

विज्ञापन

तभी थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर ही दो बाइकों से आए चार युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। पैर में छर्रे लगने से दोनों सड़क पर गिर गए। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक कस्बे के ही हैं। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उधर गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर के बाहर घेराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed