{"_id":"6739ac99a22540a0a90c97bb","slug":"jalaun-fire-fire-broke-out-in-a-saree-shop-people-were-able-to-control-it-by-starting-their-own-submersibles-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Fire: साड़ी की दुकान में लगी आग…लाखों का नुकसान, लोगों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू कर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Fire: साड़ी की दुकान में लगी आग…लाखों का नुकसान, लोगों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू कर पाया काबू
Sun, 17 Nov 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:13 PM IST
सार
Jalaun News: दुकान मालिक का कहना कि एमसीबी बंद कर ऊपर गए थे। दुकान में बगल की गली में लगी शटर की तरफ से आग लगी हैं। आग का कोई कारण पता नहीं चल सका हैं। कोतवाल अरुण कुमार राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है, फिर भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
jalaun fire accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले के कोंच कस्बे में संदिग्ध हालत में साड़ी की दुकान में आग लग गई। आधी रात छत पर सो रहे दुकान मालिक को धुंआ और आग को दुर्गंध से आग की जानकारी हुई। परिजनों को चिख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू कर बड़ी मुश्किल में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा माल स्वाहा हो चुका था।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग में लगभग बीस लाख का नुकसान बताया जा रहा हैं। कस्बे के प्रताप नगर निवासी अमित सकेरे पुत्र महावीर शरण सकेरे नीचे पूर्वी साड़ी सेंटर की दुकान किए है और ऊपर अपना निवास बनाए हुए हैं। शनिवार की आधी रात जब वह सो रहे थे, तभी धुंआ व आग की दुर्गंध से उनकी आंख खुल गई और उन्होंने यहां वहां देखा तो नीचे साड़ी की भीषण आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
आग देखते ही घर मे चिख-पुकार मच गई और आ पास के लोग जगकर बाहर आ गए। तत्काल पड़ोसियों ने अपनी-अपनी सबमर्सिबल चालू करआग पर काबू पाया, तब तक सारा माल स्वाहा हो चुका था। आग में लगभग बीस लाख का नुकसान बताया जा रहा हैं। सूचना पर खेड़ा चौकी इंचार्ज संतराम कुशवाहा, मंडी चौकी इंचार्ज नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन