फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Family was busy dancing on DJ, innocent fell in the well, body found after search

Jalaun: डीजे में डांस करने में मस्त रहे परिजन, कुएं में गिरा मासूम, खोजबीन के बाद मिला शव

Sun, 23 Mar 2025 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 05:37 PM IST
सार

Jalaun News: कुएं में गिरने से मासूम की मौत हो गई। मासूम माता-पिता के साथ बुआ के पुत्र के जन्मदिन में आया था।

विज्ञापन
Jalaun: Family was busy dancing on DJ, innocent fell in the well, body found after search
जतिन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुआ के बेटे के जन्मदिन में परिजनों के साथ शनिवार शाम आया मासूम जतिन खेलते खेलते कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने जब कुएं में टॉर्च लगाकर देखा तो उसका शव पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। घर से कुएं की दूरी पचास मीटर है। बच्चों ने बताया कि वह शाम को वहीं खेल रहा था।
विज्ञापन


माधौगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी नागेंद्र उर्फ आकाश प्रजापति मध्य प्रदेश के दतिया में वन विभाग में वाहन चालक हैं। वह अपने पत्नी भारती देवी व पांच वर्षीय मासूम जतिन सिंह व बेटी श्रेया के साथ शनिवार को गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव निवासी उसकी बहन पूजा के बेटे का जन्मदिन था। इस पर आकाश पत्नी व बच्चों के साथ पड़कुला गांव आए थे।
विज्ञापन


शाम को जतिन घर के पास ही बच्चों के साथ खेल रहा था। जबकि, अन्य लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। शाम हुई तो डीजे की धुन में सभी लोग मस्त हो गए। इस दौरान खेलते हुए जतिन कुएं में कब गिर गया, किसी को पता नहीं चला। रात में जब जतिन परिजनों को नहीं दिखा तो आकाश ने पत्नी से उसके बारे में पूछताछ की। इस पर सभी डीजे बंदकर उसकी खोजबीन में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पूरे गांव में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर कुछ ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और टॉर्च लगाकर देखा तो जतिन कुएं में पड़ा था। सूचना पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकालकर उसे सीएचसी जालौन ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों ने बताया कि कुआं वर्षो से सूखा पड़ा है। डीजे की आवाज व रात होने की वजह से बच्चे की तरफ किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed