फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Injured old man dies during treatment, was beaten up for demanding wages

Jalaun: घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, मजदूरी मांगने पर की थी पिटाई

Tue, 16 Sep 2025 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Sep 2025 02:46 PM IST
सार

Jalaun News: उरई कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी मांगने पर एक बुजुर्ग बंधुआ मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस पर परिजनों ने पांच लोगों पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jalaun: Injured old man dies during treatment, was beaten up for demanding wages
घटना के बाद मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

15 अगस्त को पिटाई से घायल वृद्ध की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने बताया कि उसका चाचा एक व्यक्ति के यहां काम करता था। जब उन्होंने अपने काम की मजदूरी मांगी तो आरोपियों ने उनकी साथ सरिया से मारपीट की। इससे वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर पाठक का बगीचा निवासी जयराम (60) मोहल्ले के ही सुरेश गुप्ता व उनके परिवार के अशोक गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, राजा, ज्योति पत्नी सुरेश गुप्ता के यहां करीब 40 वर्ष से काम करता था। आरोप है कि वृद्ध हो जाने की वजह से वह बीमार रहने लगा था। 15 अगस्त जब उसने इन लोगों से मजदूरी मांगी तो पांचों ने मिलकर उसकी सरिया से पिटाई कर दी। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जानकारी पर पहुंचे भतीजे संतोष ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसे झांसी रेफर कर दिया था। पीड़ित जयराम की तहरीर पर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली थी।
विज्ञापन


सोमवार को झांसी में इलाज के दौरान वृद्ध जयराम की मौत हो गई। पुलिस ने भतीजे संतोष की तहरीर पर मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला पहले से ही दर्ज है। इसी मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएंगी। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed