फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Dead body of five-year-old girl found in bushes

Jalaun: पांच वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Apr 2023 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 11:03 AM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में लापता मासूम बच्ची का झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Jalaun: Dead body of five-year-old girl found in bushes
मौके पर जांच करती पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के माधौगढ़ में शाम चार बजे से गायब मासूम के न मिलने से परिजनों से पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने देर रात तक खोजबीन की तो बच्ची का शव स्वास्थ्य केंद्र के पास केले की झाड़ियों में पड़ा मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, अपर एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा दो गढ़ी निवासी अश्विनी दुबे मंगलवार खेत की कटाई करने गए थे। खेत काटकर शाम घर पहुंचने पर पुत्री साहनी दुबे (5) को घर में न देख पत्नी राधा देवी से जानकारी की। अश्विनी ने पत्नी सहित मोहल्ला व आसपास के घरों में पुत्री की खोजबीन की। पुत्री के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की। रात लगभग 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़े केले की झाड़ियों में मासूम का शव मिल गया। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. ईरज राजा, अपर एसपी असीम चौधरी, सीओ रविंद्र गौतम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ की। मासूम के दादा ओमप्रकाश दुबे का कहना है कि नातिन सुबह से मेरे पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी देकर खेलने लगी। शाम को घर में न देख सोचा नातिन ओमनी 12, नाती 02 के साथ सो रही होगी। पुत्र अश्विनी दुबे शाम को घर लौटे और नातिन के न होने की बात पर आसपास जानकारी की। वहीं मासूम की मां राधा देवी, पिता अश्विनी दुबे ने कोतवाल विमलेश कुमार को शिकायत देते हुए बताया कि पढ़ोसी युवक नेत्रपाल सिंह बच्चों को टाॅफी, नमकीन, खिलाता था। मना करने के बाद भी अक्सर बच्चों को खिलाता रहता था। मासूम के माता-पिता ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed