{"_id":"642d1258008db7c5ea05b9fe","slug":"jalaun-dcm-collided-with-a-dumper-driver-died-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: हाईवे पार कर रहे डंपर में पीछे से डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक की मौत, परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: हाईवे पार कर रहे डंपर में पीछे से डीसीएम ने मारी टक्कर, चालक की मौत, परिचालक घायल
Wed, 05 Apr 2023 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के आटा में देर रात करीब 11 बजे मौरंग लदा डंपर हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे डीसीएम चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई, परिचालक डीसीएम में फंस गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से उरई अस्पताल भेजा।
मंगलवार देर रात एक डंपर आटा की तरफ से मौरंग लादकर जैसे ही हाईवे पर चढ़ा कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम के चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। हादसे में डीसीएम चालक 26 वर्षीय मोहम्मद साहिल पुत्र ख्वाजा निवासी रास्तपुर जिला कानपुर देहात की घटना स्थल पर मौत हो गई। परिचालक करनवीर (23) डीसीएम की केबिन में फंस गया। जिसको पुलिस व राहगीरों ने जेसीबी से निकालकर घायल अवस्था में एम्बुलेंस से उरई अस्पताल भेजा।
घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर घायल को उरई अस्पताल भेजा। घटना से करीब आधा घंटे तक एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम को हाईवे से हटाकर बाधित यातायात सुचारू रूप से चालू कराया।