फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Crime: Four lakh theft from mobile shop

Jalaun Crime: दीवार में सेंध लगाकर मोबाइल की दुकान से चार लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Aug 2022 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Aug 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
Jalaun Crime: Four lakh theft from mobile shop
घटना की जानकारी देता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले में आटा बस स्टैंड स्थित नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड के पास मोबाइल की दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने सोमवार रात चार लाख का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के संधि निवासी लक्ष्मण प्रसाद की मोबाइल फोन की दुकान आटा बस स्टैंड पर थाना गेट से 300 मीटर की दूरी पर है। उनकी दुकान में महंगे मोबाइल और मोबाइल फोन के सामान आदि रखे थे। रोज की तरह वह अपनी दुकान समय से बंद कर सोमवार रात घर चले गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह अपनी दुकान पर आए तो उनकी दुकान का मुख्य दरवाजा सही था। उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना का पता चला। बताया कि 165 नए और पुराने मोबाइल सेट, एक लैपटॉप, एक मशीन, मोबाइल बनाने का सामान आदि सब गायब था। दुकान का अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed