फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Couple robbed at gunpoint 100 meters from Pahadgaon police outpost

जालौन: पहाड़गांव चौकी से 100 मीटर दूर दंपती से तमंचे के बल पर लूट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Oct 2026 12:04 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 02 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Couple robbed at gunpoint 100 meters from Pahadgaon police outpost
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
नरी गांव के पास पहाड़गांव पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री और उसके पति को तमंचा लगाकर लूट लिया। त्रयोदशी के निमंत्रण से लौट रहे दंपती को रोककर बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। चौकी के इतने करीब हुई वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पहाड़गांव निवासी दीपक सीरोठिया अपनी पत्नी सरिता के साथ जालौन के पास वैरेरा गांव में त्रयोदशी के निमंत्रण में गए थे। गुरुवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। नरी गांव में चौकी से करीब 100 मीटर आगे काले रंग की राइडर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक एक बदमाश ने तमंचा तानकर धमकाते हुए कहा, "चुपचाप सामान दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।" इसके बाद बदमाशों ने सरिता का मंगलसूत्र और फलियों वाला आभूषण उतरवा लिया, जबकि दीपक का पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 13 हजार रुपये थे। आभूषण की दो फलियां मौके पर गिर गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने बाद में बरामद किया। दीपक के अनुसार बाइक चालक ने मुंह बांध रखा था, जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाशों के चेहरे खुले थे। एक ने काली और दूसरे ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। वारदात के बाद तीनों बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


चौकी के पास लूट, पुलिस को नहीं लगी भनक
पहाड़गांव चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात के बाद बदमाशों के आसानी से निकल जाने से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी ली। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed