फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Bride went with lover just two days after marriage

Jalaun: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी के संग गई, थाने पहुंचा दूल्हा

Sun, 16 Feb 2025 07:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

Jalaun News: शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी के संग फरार हो गई। दिन भर पंचायत चली लेकिन फिर भी समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन
Jalaun: Bride went with lover just two days after marriage
पति लक्ष्मीकांत के साथ निकिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी होने के बाद पहले दिन जब दुल्हन पति के कमरे में पहुंची तो प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर पति से विवाद करने लगी। पति ने परिजनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने दुल्हन की मां को जानकारी दी। मां व अन्य परिजनों ने समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार शाम उसे मां के साथ मायके छोड़ दिया गया। कुछ ही देर में जानकारी मिली कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति ने थाना पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


कुठौंद कस्बा निवासी लक्ष्मीकांत का विवाह थाना क्षेत्र के छोटी सुरावली गांव निवासी निकिता से 13 फरवरी को कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस से हुआ था। 14 फरवरी को विदा कराने के बाद लक्ष्मीकांत पत्नी को लेकर घर पहुंचा था। सभी लोग शादी से खुश थे और घर में मंगलगीत के साथ ही शादी की रस्में पूरी हो रहीं थी। दुल्हन जब लक्ष्मीकांत के कमरे में पहुंची तो उसने साथ रहने से मना कर दिया। जब उसने वजह पूछी तो उसने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही रहेगी।
विज्ञापन


इस पर लक्ष्मीकांत के होश उड़ गए। वह पूरी रात उसे समझाता रहा। लेकिन वह हंगामा करती रही। सुबह होते ही लक्ष्मीकांत से परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर निकिता की मां भी आ गई। दोनों परिवारों व रिश्तेदारों के बीच पंचायत भी हुई। लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद वह अपनी मां के साथ चली गई। लक्ष्मीकांत के थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जब लड़की के परिजनों को प्रेमी के होने की जानकारी थी तो उसके साथ शादी क्यों कराई। उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। थाना प्रभारी सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला थाने में आया था, जिसमें युवक द्वारा शिकायत की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed