फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: BJP city president hoisted tricolor upside down, viral on social media

Jalaun: भाजपा के नगर अध्यक्ष ने फहराया उल्टा तिरंगा, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 15 Aug 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Aug 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: BJP city president hoisted tricolor upside down, viral on social media
भाजपा के नगर अध्यक्ष ने फहराया उल्टा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

जालौन जिले के कोंच में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले भर में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भाजपा भी इसमें बढ़चढ़कर भाग ले रही है। लेकिन भाजपा के पदाधिकारी ने उल्टा तिरंगा फहराकर सोशल मीडिया पर पार्टी और खुद की किरकिरी करवा ली है।

विज्ञापन


उनके उल्टा तिरंगा फहराने की तस्वीर विधायक मूलचंद निरंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा दी। इसमें उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं और पदाधिकारियों को भी टैग कर दिया। बाद में किरकिरी होने पर विधायक ने फोटो हटा दी। इसी बीच कुछ लोगों ने उसका स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन


अब भाजपा नेताओं की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कोंच में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रविवार को निकाली गई रैली के दौरान कोंच नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने तिरंगे का अपमान किया। जिन्होंने लक्ष्मी बाई की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद तिरंगे को हाथों में लेकर उल्टा लहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उल्टे तिरंगे को पकड़े और लहराए जाने की तस्वीर माधौगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद निरंजन ने अपने फेसबुक अकाउंट से भी शेयर कर दी। तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा के कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान करते हैं  जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की है। जब वह लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद लौटे तो किसी षड्यंत्रकारी ने षड्यंत्र के तहत उल्टा झंडा पकड़ा दिया और मेरी फोटो खींच ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed