Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Bike rams into parked truck, uncle-nephew killed

जालौन में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 09 Jan 2025 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 10:13 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Bike rams into parked truck, uncle-nephew killed
चाचा भतीजे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में दोनों संभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे।
विज्ञापन




कानपुर देहात जिले के मूसा नगर थाना क्षेत्र के गानहा गांव निवासी पवन कुमार (25) रिश्ते में चाचा लगने वाले रामबाबू (45) के साथ गुरुवार रात बाइक से कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव स्थित रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी बाइक कालपी कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंची कि तभी अनियंत्रित होकर उनकी बाइक खड़े ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के समर सिंह ने बताया कि दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। पवन की दो साल पहले कानपुर में शादी राखी से हुई थी, उसके एक बच्चा भी है। वहीं रामबाबू की पत्नी का दस साल पहले निधन हो चुका है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी में खड़ा करा दिया है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed