फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: ARTO's car fell into a ditch after being hit by a Nilgai, he escaped unhurt

Jalaun: नीलगाय की टक्कर से एआरटीओ की कार खड्ड में गिरी, बाल-बाल बचे

Thu, 09 Jan 2025 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jan 2025 09:18 PM IST
सार

Jalaun News: नीलगाय की टक्कर से एआरटीओ की कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में एआरटीओ बाल-बाल बच गए। वह रामपुरा में सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम के बाद उरई लौट रहे थे।

विज्ञापन
Jalaun: ARTO's car fell into a ditch after being hit by a Nilgai, he escaped unhurt
खंदक में खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुरा क्षेत्र के बंगरा व रूरा के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एआरटीओ प्रवर्तन की कार अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे खड्ड में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से खलबली मच गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडेय गुरुवार को रामपुरा में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम में शामिल होकर चालक भानू शुक्ला, सिपाही नरेंद्र कुमार और सतेंद्र कुमार के साथ बंगरा होते हुए उरई लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही कार बंगरा और रूरा के पास पहुंची कि तभी सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। इससे चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो कार अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे खड्ड में गिर गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को खंदक से निकलवाया। जानकारी मिलने पर एआरटीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और एआरटीओ विनय पांडेय का हाल जाना। बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed