फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident, Roadways bus crushes girl student, she dies due to rear wheel running over her, driver detain

Jalaun Accident: रोडवेज बस ने छात्रा को कुचला, पिछला पहिया चढ़ने से मौत, चालक को हिरासत में लिया

Tue, 21 Nov 2023 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

Jalaun News: कानपुर से उरई जा रही रोडवेज बस में छात्रा अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार को कॉलेज जा रही थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित आटा थाने के पास रुकी, छात्रा उतरने लगी। चालक ने बस बढ़ा दी, जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
Jalaun Accident, Roadways bus crushes girl student, she dies due to rear wheel running over her, driver detain
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर चालक की लापरवाही ने एक छात्रा की जान ले ली। रोडवेज बस से कॉलेज आई छात्रा बस से ठीक से उतर भी नहीं पाई थी कि चालक ने बस आगे बढ़ा दी और हादसा हो गया। बस के नीचे छात्रा दब गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा आटा थाना क्षेत्र में हुआ है। बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कानपुर देहात के भोगनीपुर निवासी मोना आटा थाना क्षेत्र के बीजापुर में स्थित एमजेएच महाविद्यालय में बीएससी फाइनल की छात्रा है।
विज्ञापन

कानपुर से उरई जा रही रोडवेज बस में छात्रा अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार को कॉलेज जा रही थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे स्थित आटा थाने के पास रुकी, छात्रा उतरने लगी। चालक को बस बढ़ाने की इतनी जल्दी थी कि वह छात्रा के ठीक से उतरने और बस से दूर होने का इंतजार किए बगैर ही गति देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक बस रुकती, छात्रा की मौत हो चुकी थी
इसी हड़बड़ाहट में छात्रा सड़क पर गिर गई और पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसा देख बस में बैठी सवारियां चिल्लाने लगीं। जब तक बस रुकती, छात्रा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। बस को कब्जे में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed