{"_id":"63a2b22e53ca5c5edd4b4a67","slug":"jalaun-accident-bike-rider-died-due-to-unknown-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 Dec 2022 12:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Dec 2022 12:50 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में कुठौंद क्षेत्र के अंतर्गत शहजादे पुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया l दीपक कुमार ढीमर (26) पुत्र देवी सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी आगरा अपनी बाइक से किसी आवश्यक कार्य के लिए आरटीओ ऑफिस उरई जनपद जालौन आया था l
कार्य समाप्त करने के बाद युवक अपने निवास को वापस लौट रहा था। देर रात वह थाना कुठौंद क्षेत्र के शहजादे पुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था तभी किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगो के द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई l रोते बिलखते आए परिजनों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। युवक दो भाई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।