{"_id":"69c0486f7e2e51cf9a0aeb7d","slug":"jal-jeevan-mission-pipeline-leakage-water-flowing-on-the-road-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140123-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जल जीवन मिशन की पाइप लाइन लीकेज, सड़क पर बह रहा पानी
Mon, 23 Mar 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइप लाइन के जरिये घरों में टंकी से जलापूर्ति की जा रही है। देखरेख के अभाव में कई जगह पाइप लीकेज से बहुमूल्य जल बहकर बर्बाद हो रहा है। यह तब है जबकि जिम्मेदार जल निगम के अधिकारी गोष्ठी में हर बूंद बचाने की शपथ दिला रहे हैं।
जल जीवन मिशन के तहत जिले में 504 योजनाएं बनाई जानी हैं। इसके तहत तीन साल में 375 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। करीब 600 गांवों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं, 129 योजनाओं में काम चल रहा है।
कुल 2.62 लाख घरों में कनेक्शन कर दिए गए हैं। टंकी से जलापूर्ति होने पर पाइप लाइन लीकेज के मामले सामने आ रहे हैं। लीकेज दुरुस्त करने में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बहुमूल्य जल बहकर बर्बाद हो रहा है। लोगों का आरोप है कि जल निगम के अधिकारियों की ओर से देखरेख में ढिलाई की जा रही है। इसकी वजह से पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या बनी है। कई गांवों में जगह-जगह लीकेज हैं। इन्हें दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।