फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau old Ganga bridge closed, route diversion

कानपुर: जाजमऊ पुराना गंगा पुल बंद, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Mar 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Jajmau old Ganga bridge closed, route diversion
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में जाजमऊ पुराना गंगा पुल (लखनऊ की ओर से आने वाली लेन) मरम्मत कार्य के लिए शनिवार सुबह 4 बजे से 1 अप्रैल रात 12 बजे तक बंद रहेगा। लखनऊ की ओर से कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से कानपुर होकर इलाहाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अब आठ किमी के बजाए करीब 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा। कन्नौज की ओर जाने वाले वाहनों को 20 से 22 किमी तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन


रामादेवी से मुड़कर इलाहाबाद की ओर जाने वालेे भारी वाहनों को बदरका के पास रोक दिया जाएगा। वाहन चालकों को अचलगंज, रूमा होते हुए गंतव्य को जाना पडे़गा। कन्नौज की ओर जाने वाले भारी व कामर्शियल वाहनों को शुक्लागंज से गंगा बैराज की ओर मोड़ दिया जाएगा जो कोठारी चौराहे से मंधना, चौबेपुर, शिवली होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि डायवर्जन में सहयोग के लिए एसपी उन्नाव और फतेहपुर के कप्तान से कहा गया है। डायवर्जन प्वाइंट पर बेरीकेडिंग लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं जो वाहन चालकों को जानकारी देंगे।

इधर से जा सकेंगे वाहन
- लखनऊ-उन्नाव की ओर से पुराना गंगा पुल होते हुए कोई भी भारी कामर्शियल वाहन कानपुुर की ओर नहीं आ सकेगा। ये वाहन गंगा बैराज के रास्ते कोठारी चौराहा, मंधना होते हुए चौबेपुर-शिवली रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

- लखनऊ-उन्नाव की ओर से कानपुर आने वाली रोडवेज अथवा प्राइवेट बसें गंगा बैराज के रास्ते अटलघाट, करबला, मकड़ीखेड़ा तिराहा से विकासनगर डिपो, गुरुदेव चौराहा होते हुए झकरकटी बस स्टैंड तक जा सकेंगी। कानपुर जाने व आने वाले वाहन शुक्लागंज के पुराने व नवीन पुल से होकर भी निकलेंगे।
- लखनऊ-उन्नाव की ओर से आने वाले हल्के वाहन शुक्लागंज से होते हुए कैंट पुल के रास्ते कानपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed