फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau Arson, Decision postponed once again, Irfan reached Kanpur under tight security] hugged his son and cri

Irfan Solanki: दोनों मामलों में फिर टला फैसला, बेटे को गले लगाकर रोए इरफान, कहा- दुआओं में याद रखना

Tue, 19 Mar 2024 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजगंज जेल से कानपुर पहुंचे इरफान अपने साथ धार्मिक पुस्तक भी लेकर आए थे। बिना कुछ बोले उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। वहीं, बेटे को गले लगाकर खूब रोए।

विज्ञापन
Jajmau Arson, Decision postponed once again, Irfan reached Kanpur under tight security] hugged his son and cri
कचहरी में मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में सुनाया जाने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है। विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे में फैसला नहीं आ सकेगा। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी एमएलए लोअर कोर्ट में इरफान को पेश किया गया है।

विज्ञापन

हालांकि, इस मामले में भी फैसला टल गया है। जाजमऊ आगजनी मामले में अब 22 मार्च को फैसला आ सकता है। वहीं, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने चार अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर पहुंचे इरफान अपने साथ धार्मिक पुस्तक भी लेकर आए थे। बिना कुछ बोले उन्होंने हाथ हिला कर सभी का अभिवादन किया। कहा कि दुआओं में याद रखना। 

विज्ञापन

रिजवान बोला-  ऊपर वाला सब जानता है
वहीं, बेटे को गले लगाकर खूब रोए। भाई रिजवान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया। कोर्ट ले जाते समय रिजवान ने कहा हम सभी लोग बेगुनाह हैं। हम सभी का इंसाफ होगा। ऊपर वाला सब जानता है। हम दोनों भाई बेगुनाह हैं। सभी आरोप झूठे हैं। कोर्ट के दरवाजे से इंसाफ मिलेगा। बता दें कि पुलिस ने कोर्ट और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed