फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau arson, Court can give verdict today, verdict will come on five accused including Irfan

जाजमऊ आगजनी: कोर्ट आज सुना सकती है फैसला, इरफान समेत पांच आरोपियों पर आएगा निर्णय, सात की सुनवाई अभी बाकी

Thu, 14 Mar 2024 08:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Mar 2024 08:47 AM IST
सार

Kanpur News: मुकदमे में पहली चार्जशीट नौ दिसंबर 2022 व दूसरी चार्जशीट 19 दिसंबर 2022 को कोर्ट में दाखिल हो गई थी। पहली में इरफान और रिजवान आरोपी थे, जबकि दूसरी में शौकत अली, मो.शरीफ व इसराइल आटे वाला को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
Jajmau arson, Court can give verdict today, verdict will come on five accused including Irfan
जाजमऊ आगजनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट गुरुवार को फैसला सुना सकती है। मुकदमे में छह मार्च को आरोप तय होने के बाद लगभग एक साल चली न्यायिक कार्रवाई के दौरान अभियोजन ने जहां अपने पक्ष को साबित करने के लिए कोर्ट में कुल 18 गवाह पेश किए।

विज्ञापन

वहीं, बचाव पक्ष की ओर से भी तीन गवाह पेश किए गए थे। जाजमऊ डिफेंस कालोनी स्थित प्लॉट पर रहने वाली नजीर फातिमा के घर पर 7 नवंबर 2022 को उस समय आग लग गई थी जब वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गई थी। इसमें उसकी गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी। नजीर ने अगले दिन इरफान व उनके भाई रिजवान के खिलाफ जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

डीजीसी दिलीप अवस्थी व एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि अब तक 12 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग छह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी हैं। मुकदमे में पहली चार्जशीट नौ दिसंबर 2022 व दूसरी चार्जशीट 19 दिसंबर 2022 को कोर्ट में दाखिल हो गई थी। पहली में इरफान और रिजवान आरोपी थे, जबकि दूसरी में शौकत अली, मो.शरीफ व इसराइल आटे वाला को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन

सात आरोपियों के मुकदमों की सुनवाई अलग चल रही है
इन पांचों आरोपियों के मुकदमों की एक साथ सुनवाई चली और एक मार्च को न्यायिक कार्यवाही पूरी हो गई थी। इसके बाद विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने फैसले के लिए 14 मार्च की तारीख तय की थी। बाकी सात आरोपियों के मुकदमों की सुनवाई अलग चल रही है। इरफान व रिजवान की ओर से बचाव में पेश किया गया। एक महत्वपूर्ण गवाह जिरह के दौरान बयान से पलट गया था।

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं
वहीं, मो.शरीफ ने अपने बचाव में गवाह के रूप में खुद ही अपना बयान दर्ज कराया था। अभियोजन की ओर से पेश किए गए पुलिस के गवाहों के अलावा सात गवाह ऐसे हैं जिन पर अभियोजन का पूरा केस टिका है। तीन अन्य गवाहों ने भी इनके बयानों का समर्थन किया है। वहीं, बचाव पक्ष ने भी जिरह में गवाहों के बयान में कई लकुने निकालकर अभियोजन पक्ष को कमजोर साबित करने की कोशिश की है। अब कोर्ट के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed