फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jajmau agjani : kurki irfan solanki parterner house

Kanpur News: आगजनी मामले में फरार आरोपी शमसुद्दीन के घर की हुई कुर्की, इनाम की तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 07:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
jajmau agjani : kurki irfan solanki parterner house
फोटो
विज्ञापन

आगजनी मामले में फरार शमसुद्दीन के घर हुई कुर्की, घोषित होगा इनाम
- जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला का भाई है शमसुद्दीन उर्फ चच्चा
- नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में 12 में से 10 आरोपी भेजे जा चुके जेल
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी के सहयोगी शमसुद्दीन उर्फ चच्चा के घर को पुलिस ने गुरुवार को कुर्क कर लिया। पुलिस अब उसपर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है।
पिछले साल 8 सितंबर को नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश, आगजनी, धमकी और रंगदारी की धाराओं में जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी, सहयोगी हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला, शौकत अली, पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू, मोहम्मद शरीफ, अज्जन, अनूप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इजराइल आटे वाला का भाई शमसुद्दीन उर्फ चच्चा और शकील चिकना अब तक फरार हैं। पुलिस ने शमसुद्दीन के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी। इसी क्रम में गुरुवार को जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिंह, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और बजरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह भारी फोर्स संग बजरिया के बेगमगंज बड़ी सराय मस्जिद स्थित शमसुद्दीन के घर पहुंचे। वहां पुलिस को घर में शमसुद्दीन की पत्नी कुसुमना और बेटे आहत और हसन मिले। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के तहत घरेलू सामान के साथ ही एक दरवाजा और खिड़की भी उखाड़ दी।
विज्ञापन

कोट
गुरुवार को पुलिस की टीम ने कोर्ट के आदेश पर शमसुद्दीन के घर की कुर्की की है। इसके साथ ही उसके खिलाफ इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
--
विवेचना में नाम बढ़ते ही फरार हो गया था शमसुद्दीन
पुलिस ने बताया कि आगजनी प्रकरण में इजराइल आटे वाले की गिरफ्तारी के बाद ही शमसुद्दीन फरार हो गया था। उसके खिलाफ बजरिया और चमनगंज में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
--
घर से यह सामान किए गए कुर्क
एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, अलमारी, गैस चूल्हा, इन्वर्टर, एक्वागार्ड, बक्से, कपड़े और रसोई घर का सारा सामान कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed