फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jaipuria School in Under-14 and Under-17 cricket finals.

Kanpur News: जयपुरिया स्कूल अंडर-14 और अंडर-17 क्रिकेट के फाइनल में

Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Jaipuria School in Under-14 and Under-17 cricket finals.
कानपुर। मेजबान सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने सीआईएससीई नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बुधवार को अंडर-14 के फाइनल में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का सामना सेंट लॉरेंस स्कूल से, जबकि अंडर-17 में सेठ आनंदराम जयपुरिया और सेंट एलॉयसिस के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए अंडर-17 के पहले सेमीफाइनल में जयपुरिया स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाए। विवान गांधी ने केवल 24 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंडी स्कूल की टीम 10 ओवर में नौ विकेट पर 85 रन ही बना सकी। विराट चौहान और वेदांत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में सेंट एलॉयसिस ने बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 96 का स्कोर बनाया। दिव्य शुक्ला ने 23 और अनमोल ने 20 रन का योगदान दिया। जवाब में मेथाडिस्ट हाई स्कूल की टीम पांच विकेट पर 81 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में अर्नव ओबेरॉय के ऑलराउंड प्रदर्शन से जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलॉयसिस को 19 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट लॉरेंस ने मैथाडिस्ट को 13 रन से पराजित किया। वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अरुण दत्ता, शरद मिश्रा सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed