{"_id":"6a67cbf36d281144fa0ec3b7","slug":"jaipuria-reaches-semi-finals-thanks-to-vivaans-explosive-half-century-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152658-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विवान के आतिशी अर्धशतक से जयपुरिया सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विवान के आतिशी अर्धशतक से जयपुरिया सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। विवान गांधी के आतिशी अर्धशतक के दम पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल ने सीआईएससीई नार्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में कात्यायन स्कूल को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विवान ने 15 गेंदों में नौ छक्कों और एक चौके की बदौलत 60 रन की पारी खेली।
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हो रही प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में मेजबान जयपुरिया स्कूल ने सेंट एलोयसिस को नौ विकेट से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में कात्यायन पब्लिक स्कूल ने जेएन शाह उन्नाव की टीम को आठ विकेट से हराया। मेथोडिस्ट हाई स्कूल ने वेंडी स्कूल नारामऊ को नौ विकेट से पराजित किया।
सेंट एलोयसिस ने जेएन शाह को आठ विकेट से मात दी, जबकि वेंडी नारामऊ ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी को 10 विकेट से हराया। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी व उपप्रधानाचार्य एमके मिश्रा ने किया।शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के राजेश मिश्रा, राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।