फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jai clinched the gold medal at the national competition.

Kanpur News: राष्ट्रीय मुकाबले में जय ने स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना

Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Jai clinched the gold medal at the national competition.
कानपुर। शहर के तीरंदाजों ने आईसीएसई बोर्ड स्कूल राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते। यह निशानेबाज यूथ आर्चरी अकादमी और क्रीड़ा केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश और बालक वर्ग की स्पर्धाएं कोलकाता में हुई। अंडर-14 इंडियन राउंड वर्ग में पहली बार स्कूल स्तर पर राष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरे जय कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में विदुषी शुक्ला ने तीन रजत पदक और रत्नम दीक्षित ने तीन कांस्य पदक जीते। अंडर-19 कंपाउंड वर्ग में रीतिका सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 रिकर्व बो वर्ग में विधु राज केसरवानी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


अंडर-14 कंपाउंड वर्ग में अंश सरोज और अंडर-17 इंडियन राउंड वर्ग में सूर्यांश गुप्ता ने चौथा स्थान हासिल किया। यह निशानेबाज दिसंबर में महाराष्ट्र के अमरावती में होने वाली एसजीएफआई तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सह-सचिव संदीप कुमार पासवान, शैलेश कुमार, मौसमी साहू और प्रशिक्षकों ने निशानेबाजों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed