फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jagadguru Rambhadracharya handicapped university convocation on 30th, CM Yogi will participate

जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह 30 को, सीएम योगी लेंगे हिस्सा

Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Dec 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Jagadguru Rambhadracharya handicapped university convocation on 30th, CM Yogi will participate
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के 30 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन रमेश पोखिरयाल मुख्य रूप से हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकाल प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन


प्रोटोकाल में मुख्यमंत्री के ढाई घंटे धर्मनगरी में रुकने की बात कही गई है। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी आने की स्वीकृति मिल गई है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे। उनका हेलीकाप्टर चित्रकूट इंटर कालेज में उतारने के लिए हैलीपैड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री हेलीपैड से डाक बंगला जाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगे। यहां के बाद वह भगवान कामदनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। परिक्रमा करने की भी संभावना है। लगभग ढाई घंटे के कार्यक्रम के बाद वह शाम लगभग तीन बजे लखनऊ प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखिरयाल के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में डेरा डाल दिया है।

शुक्रवार को एसडीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके साथ विवि के कुलपति प्रो.योगेश चंद्र दुबे आदि मौजूद रहे। विवि के पीआरओ एसपी मिश्रा ने बताया कि विवि में कुल 923 डिग्रीधारक हैं। जिसमें 50 स्वर्ण व दो कुलाधिपति पदक का वितरण होगा। वहीं, मुख्यमंत्री के आने सूचना पर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित फुटपाथ पर खुली दुकानों को 30 तारीख के पहले हटाने के लिए यातायात विभाग ने माइक के माध्यम से ऐलान किया।  

योगी व अमित शाह का धर्मनगरी का तीसरा दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धर्मनगरी का यह तीसरा दौरा होगा। वह अक्तूबर में मानिकपुर के उपचुनाव में जनसभा में आए थे। इसके पहले 13 व 14 सितंबर को दो दिन जिले में रुके थे, जिसमें चित्रकूट इंटर कालेज में सभा कर लोकार्पण व शिलान्यास किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिले में तीसरी बार आ रहे है। इसके पहले वह भारत रत्न स्व. नाना जी देशमुख के श्रद्धांजलि कार्यक्रम आए थे। हाल मेें हुए लोकसभा के चुनाव में जिलामुख्यालय के पास स्थित अमानपुर गांव के पास जनसभा में आए थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed